160 वर्ष पुरानी है नूरपुर पुलिस थाना इमारत

    Author: naresh Genre: »
    Rating


     ब्रिटिश हुकूमत काल में स्थापित जिला कांगड़ा के छह पुलिस थाना इमारतें होंगी हैरीटेज सूची में शामिल, प्रदेश पुलिस मुख्यालय प्रकाशित करेगा कॉफी टेबल बुक। वर्ष 2007 में जिला कांगड़ा पुलिस ने जिला के छह पुलिस थानों धर्मशाला, पालमपुर, नूरपुर, शाहपुर, इंदौरा व देहरा की इमारतों को हैरीटेज सूची में शामिल करने के लिए कवायद आरंभ की थी।
     
    जिसे अब पुलिस प्रशासन अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय शिमला ने भी पुलिस थानों की हैरीटेज इमारतों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशित करने का निर्णय लिया है।  
     

     
    जिला कांगड़ा के नूरपुर स्थित पुलिस थाना की इमारत 160 वर्ष और देहरा स्थित पुलिस थाना की इमारत 145 वर्ष पुरानी है। जबकि इंदौरा पुलिस थाना भवन 107 वर्ष पुराना, धर्मशाला पुलिस थाना  भवन103 वर्ष और पालमपुर पुलिस थाना भवन 94 वर्ष, शाहपुर थाना इमारत 101 पुरानी है।
     
    इतिहास को संजोए इन छह  पुलिस थानों का पुरातन स्वरूप वर्तमान में भी यथावत है। दोनों पुलिस थानों के ऐतिहासिक होने के चलते पुलिस प्रशासन ने इन छह भवनों को हैरीटेज सूची में शामिल करने की कवायद छेड़ दी है।

    Leave a Reply

    Total Pageviews

    मेरा ब्लॉग अब सुरक्षित है